-
Advertisement
Political Tensions | Nurpur Police District | Rakesh Pathania |
नूरपुर पुलिस जिला के तहत आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश सरकार और माइनिंग विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा खुलेआम अवैध खनन हो रहा है। दिन-रात मशीनें चल रही हैं, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भर-भर कर सामग्री ले जाई जा रही है, लेकिन माइनिंग विभाग और प्रशासन मूकदर्शक बने हुए हैं। यह केवल कानून व्यवस्था का ही नहीं, बल्कि सरकार की कार्यप्रणाली पर भी बड़ा सवाल है। सरकार को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए, नहीं तो हम जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

