-
Advertisement
राज्यसभा चुनाव के बीच छुट्टियां मनाने प्रियंका गांधी पहुंची शिमला ,छराबड़ा में सुरक्षा बढ़ाई
Priyanka Gandhi: हिमाचल में राज्यसभा की सीट के लिए कुछ देर बाद नामांकन होना है। इसी बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला पहुंचने की सूचना है। प्रियंका शिमला के निकट छराबड़ा में अपने घर पर ठहरी हुई हैं और यहां छुट्टियां मनाने आई हैं।
चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर से पहुंचीं
बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी चार-पांच दिन वहीं रुकेंगी। वे चंडीगढ़ तक हेलिकॉप्टर से पहुंचीं और वहां से सड़क मार्ग से होते हुए शिमला आईं। उनके निजी दौरे को गोपनीय रखा गया है। प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर जाखू में दर्शन के लिए भी पहुंच सकती है। प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने छराबड़ा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रियंका गांधी अकसर छराबड़ा आती रहती है। यहां पर पहाड़ी शैली में उन्होंने अपना घर बना रखा है। यहां पर प्रियंका के साथ सोनिया गांधी, पति रॉबर्ट वाड्रा, भाई राहुल गांधी और बच्चे भी आते रहे हैं।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

