-
Advertisement
सोलन में सड़क हादसा: खड़े ट्रक से जा टकराई बोलेरो- एक ने अस्पताल में तोड़ा द#म
Solan Accident: सोलन के अंजी क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल है। घायलों का इलाज अस्पताल में चला है। अंजी बस स्टॉप पर बोलेरो गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे खड़े ट्रक और बोलेरो गाड़ी को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं इस टक्कर की चपेट में अन्य गाड़ियां भी आ गई।
सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुआ हादसा
बोलेरो में चार लोग सवार थे जो इस हादसे में घायल हुए हैं। इन्हें नीय लोगों की मदद से सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया है। जहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई , जबकि तीन लोगों की इलाज चला हुआ है। हादसा सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच पेश आया है। हादसे का पता चलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जाहिरहै कुमारहट्टी बाईपास एनएच 5 हादसों का बाईपास बनता जा रहा है। पिछले हफ्ते भी इसी स्थान पर चार गाड़ियां हादसे की शिकार हुई थी।
नरेंद्र
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

