-
Advertisement
अंतरराज्यीय ऑनलाइन न#शा तस्कर नेटवर्क का भंडाफोड़, पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 11 अरेस्ट
Shimla police Arrested 11 Drug smuggler : शिमला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस ने ऑनलाइन नशा तस्करी नेटवर्क (Online drug trafficking network)का भंडाफोड़ करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार (11 accused arrested)किया है। पकड़े गए आरोपियों में कोलकाता, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तस्कर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गिरोह का मुख्य सदस्य कोलकाता का संदीप शाह और दिल्ली का नीरज कश्यप है। इनके अलावा शिमला और आसपास के क्षेत्रों से शुभम शांडिल (30), संदीप धीमान (38), संजय वर्मा (32), प्रज्वल जस्टा (24), नितिन खेपन (26), विशाल मेहता (32), अभिनव कंवर (23), आशीष (29) और सचिन स्तान (30) को भी गिरफ्तार किया गया है।
नशे का नेक्सस चला रहा था संदीप शाह
एसपी के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर शिमला (Police Station Sadar Shimla)में मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में नशा तस्करी को रोकने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिमला पुलिस ने नशे खात्मे के लिए ऑपरेशन क्लीन (Operation Clean)चला रखा है। पुलिस को इस गैंग के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इस गैंग का मुख्य सरगना संदीप शाह लंबे समय से अवैध नशे की गतिविधियों में संलिप्त था, जो पूरे जिला में नशे का नेक्सस चला रहा था। उन्होंने बताया कि यह गैंग नशा तस्करी में नई नई तकनीकों का उपयोग कर रहे है। ऑनलाइन तरीके से पूरा एक्सेस चला रहे थे। मगर पुलिस नशे के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। नशे के काले कारोबार में संलिप्त लोगों को पुलिस नही बख्शेगी उनके खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
संजू चौधरी

