-
Advertisement
हिमाचल की राजनीतिक गर्माहट के बीच Sonia-Rahul Gandhi ने किया शिमला का रुख !
Sonia-Rahul Gandhi in Shimla : शिमला। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) आज शिमला पहुंच रहे हैं। सोनिया गांधी दिल्ली से आ रही हैं तो राहुल गांधी जयपुर से। चंडीगढ से ये लोग शिमला पहुंच रहे हैं। इसके चलते ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) पहले ही दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंच गए थे। दरअसल सीएम सुक्खू बीते कल ही दिल्ली गए थे।
प्रियंका के छराबड़ा स्थित घर में रहेंगे
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) व राहुल दोनों ही (Priyanka Gandhi House in Chharabra) प्रियंका गांधी के शिमला (Shimla) से सटे छराबड़ा स्थित घर में रुकेंगे। सोनिया गांधी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए शिमला की ताजी आबोहवा में सुकून के पल बिताने के लिए यहां पहुंच रही हैं। वहीं राहुल गांधी चुनावी थकान मिटाने। ये दोनों नेता उस वक्त (Himachal) हिमाचल आ रहे हैं जब पहाडी प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी (BJP) लगातार सुक्खू सरकार पर हमलावर रुख अपनाए हुए है।
-राहुल कुमार

