-
Advertisement
चंबा के मैहला में दर्दनाक हादसा, घर पर पत्थर गिरा मायके आई बेटी और दामाद की मौ#त
Himachal News: चंबा जिले के मैहला की ग्राम पंचायत चडी के गांव सूताह में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। भारी बारिश के चलते पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान घर पर आ गई जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई। घटना सुबह तड़के 3 से 4 बजे की बताई जा रही है। इस घटना में मकान भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम चंबा भी मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिकसंजू निवासी सूताह की बेटी पल्लवी की शादी पांच माह पहले हुई थी और वह अपने मायके रहने आई थी। दामाद सनी पिछले कल ही अपने ससुराल अपनी पत्नी को वापस ले जाने के लिए आया था।
घर में सोए बेटी और दामाद की मौके पर ही मौत
सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी से भारी भरकम चट्टान घर पर आ गिरी और साथ ही पानी का भारी बहाव घर की ओर आ गया। घर में सोए बेटी और दामाद की मौके पर ही मौत हुई है। जिला के विभिन्न स्थानों पर बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई सड़क मार्ग बंद है और नदी- नाले उफान पर है।
सुभाष महाजन
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

