-
Advertisement
हिमाचल में गर्मियों की दस्तक, चमकती धूप से तपने लगे पहाड़, लोगों ने गर्म कपड़े उतारे
Last Updated on March 13, 2022 by sintu kumar
शिमला। हिमाचल में गर्मियों (Summer) की दस्तक के साथ ही पहाड़ तपने शुरू हो गए हैं। लोगों ने अब गर्म कपड़े उतार कर पैक करने शुरू कर दिए हैं। चमकती धूप में अब बाहर बैठना मुश्किल हो गया है। राज्य में अधिकतर शहरों का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। ऊना (Una) का तापमान 30.9 डिग्री पहुंच गया है। वहीं, शिमला का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री अधिक होने के बाद 21.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सुंदरनगर, भुंतर, नाहन (Nahan), ऊना, मंडी, बिलासपुर और धर्मशाला में 25 डिग्री से अधिक तापमान हो गया है। आमतौर पर प्रदेश में मार्च के पहले पखवाड़े में इतना ज्यादा गर्मी नहीं होती, लेकिन इस मर्तबा बार-बार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं और बिन बर्फबारी (SnowFall) के जा रहे हैं। इससे तापमान में इजाफा हो रहा है। इसलिए प्रदेश के मैदानी इलाकों में अभी से गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है।
यह भी पढ़ें:अंशुल मल्होत्रा ने हैंडलूम के क्षेत्र में जुड़े सभी हिमाचलियों को समर्पित किया नारी शक्ति
16 मार्च तक साफ रहेगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) के मुताबिक, प्रदेश में अगले 16 मार्च तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इससे गर्मी में और इजाफा होगा। बीते 24 घंटे के दौरान कल्पा के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। कल्पा का पारा 17.1 डिग्री पहुंच गया है। ठीक इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी 3 से 5 डिग्री का इजाफा हुआ है। इससे बर्फ बहुल ऊंचे क्षेत्रों ने ठंड से राहत की सांस ली है।
हिमाचल के कुछ शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला- 21.3 डिग्री
सुंदरनगर- 27.9 डिग्री
भुंतर- 27.4 डिग्री
कल्पा- 17.1 डिग्री
धर्मशाला- 27 डिग्री
ऊना- 30.9 डिग्री
नाहन- 26.8 डिग्री
मनाली- 22 डिग्री
सोलन- 27.8 डिग्री
कांगड़ा- 27.2 डिग्री
मंडी- 29.2 डिग्री
बिलासपुर- 29 डिग्री
हमीरपुर- 28.2 डिग्री
चंबा- 26.8 डिग्री
कुफरी- 15.5 डिग्री
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…