-
Advertisement
‘ढिंका चिका’ करके चुनाव नहीं जीते जाते, राजनीति कोई फिल्म की प्रमोशन नहीं
Sunder Thakur: कुल्लू। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर (Sunder Thakur) ने बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर बुधवार को निशाना साधते हुए कहा कि राजनीति कोई फिल्म की प्रमोशन नहीं है कि 2 महीने फिल्म बनाई और उसके बाद ‘ढिंका चिका ढिंका चिका’ कर वाहवाही लूटी, इस तरह चुनाव नहीं जीते जाते। राजनीति (Politics) सेवा करने के लिए होती है और फिल्में मनोरंजन के लिए है और चुनाव कोई मनोरंजन के लिए नहीं है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत बचपन से हिमाचल को छोड़कर गची गई हैं और अब 3 दशकों के बाद हिमाचल (Himachal) आकर कह रही हैं कि मैं आपकी हूं।
गौ मांस खाने के लिए खुद ललायत थी कंगना
कंगना रनौत ने जिस प्रकार ट्विटर हैंडल से खुद यह कहा है कि जब बचपन में घर से वह भाग गई थी उस वक्त उनकी माताजी ने कहा था कि कुछ भी करना लेकिन गौ मांस (Beef) मत खाना। कंगना ने यह कहा कि मैं जिद्दी थी मुझे लगा कि क्यों ना इसको भी ट्राई किया जाए। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत एक महिला है इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं उनके आचरण पर मैं कुछ बात नहीं कहना चाहता। मुझे दुख है कि कंगना खुद कहती थी कि मैं गौ मांस खाने के लिए खुद ललायत थी। ऐसे लोगों को हिमाचल की देवभूमि में झेलना पड़ेगा यह दुख की बात है।
आपदा के वक्त हिमाचल से मुंह मोड़ा
सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कंगना रनौत ने आपदा (Disaster) के वक्त में हिमाचल से मुंह मोड़ रखा। कंगना का घर मनाली में और सरकाघाट (Sarkaghat) में है, बाढ़ में दोनों जगह पर भारी नुकसान हुआ, उस वक्त कंगना रनौत कहां थीं? जनता उनसे सवाल पूछेगी। उन्होंने कहा कि कल मैंने कंगना रनौत के ट्विटर हैंडल पर देखा कि उन्होंने नई गाड़ी खरीदी है और वह मुंबई में घूम रही हैं। जो व्यक्ति चुनाव के समय भी जनता के बीच पूरा समय नहीं दे रहा है तो फिर चुनाव के बाद वह व्यक्ति क्या जनता के काम करेगा? उनसे हम आगे क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत चुनाव को बड़े कैजुअल तरीके से ले रही है, ऐसे में आने वाले भविष्य के लिए हम बहुत चिंतित है।
यह भी पढ़े:ऊना में हुई हिमाचल-पंजाब पुलिस कॉर्डिनेशन बैठक, चुनावों को लेकर रणनीति तैयार
क्या बीजेपी के पास नेताओं की कमी थी
सुंदर सिंह ठाकुर ने बीजेपी को भी आड़े हाथ लेते कहा कि बीजेपी के पास क्या नेताओं की कमी है जो पैराशूट से कंगना रनौत को उतारा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जिस प्रकार से वरिष्ठ और कर्मठ नेताओं की अनदेखी की है उसका खामियाजा लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) में उन्हें भुगतना होगा। चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा और हिमाचल में त्रासदी के समय किसका कितना योगदान रहा है, जनता सब जानती है।

