-
Advertisement
हिमाचल: बजरी से भरा टिप्पर तेल लदे टैंकर से टकराया, पुल से नीचे गिरने कारण बह गया तेल
सोलन। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में हादसों का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला सोलन जिले के बद्दी नालागढ़ मार्ग का बताया जा रहा है। आज यानी मंगलवार सुबह भूड़ बैरियर के समीप बजरी लदा टिप्पर और तेल टैंकर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंकर पुलिया से नीचे की ओर लुढ़क गया। जिसके चलते तेल रिसकर बाहर आने लगा। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। इस हादसे में चालक व परिचालक को मामूली चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: टूथपेस्ट लेकर जा रहे ट्रक का जीटी रोड पर एक्सीडेंट, आगे चल रहे ट्राले की लापरवाही के चलते ट्रक ड्राइवर की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह यानी आज सुबह का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा (Accident) तब पेश आया जब मार्ग पर भूड़ बैरियर के समीप बजरी से भरा हुआ टिप्पर अचानक से अनियंत्रित हो गया। इसके बाद वह एक तेल टैंकर से जा टकराया। इसके बाद टैंकर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरा। जिसके चलते टैंकर से तेल रिसकर बाहर आने लगा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


