-
Advertisement
लोगों में ना तो कानून का सम्मान है और ना ही कानून का डर, सड़क हादसों पर संसद में बोले गडकरी
Nitin Gadkari on Road Accidents: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari)ने सड़क दुर्घटनाओं में मौतों (deaths in road accidents)को कम करने के सरकार के लगातार प्रयासों के बावजूद हताहतों की संख्या बढ़ने पर निराशा जताई। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान जवाब देते हुए गडकरी ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में ना तो कानून का सम्मान है और ना ही कानून का डर है। उन्होंने कि चार कारक हैं जो सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents)को कम करने में मदद कर सकते हैं – सड़क इंजीनियरिंग, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कानून का पालन और लोगों की शिक्षा। उन्होंने कहा समाज की सबसे बड़ी समस्या यह है कि ना तो उनमें कानून के प्रति सम्मान है, ना ही उन्हें कानून का डर है। लोग रेड सिग्नल (Red signal) पर नहीं रुकते, हेलमेट नहीं पहनते, 30,000 लोग सिर्फ इसलिए मर जाते हैं क्योंकि वे हेलमेट नहीं पहनते हैं। मैं खुद इसका शिकार हो चुका हूं, जब मैं महाराष्ट्र में विपक्ष का नेता था तो एक दुर्घटना में मेरा पैर चार जगह से टूट गया था और मैं इसे लेकर लगातार संवेदनशील हूं।
📍 नई दिल्ली | लोक सभा
केरल के लिए केंद्रीय सड़क अवसंरचना के तहत संस्वीकृत परियोजनाओं के संबंध में केंद्रीय मंत्री श्री @nitin_gadkari जी का उत्तर। #QuestionHour #LokSabha #WinterSession2024 pic.twitter.com/KLWrurmV1l
— Office Of Nitin Gadkari (@OfficeOfNG) December 5, 2024
इस साल सड़क दुर्घटना में 1.68 लाख मौतें हुई
गडकरी ने कहा, मुझे इसे स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं है, लेकिन इस बात से व्यथित हूं कि कड़ी मेहनत करने के बावजूद इस साल सड़क दुर्घटना में 1.68 लाख मौतें हुई हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मौतें ( Deaths) इसलिए हुईं क्योंकि सड़कों के नियम को सख्ती से लागू नहीं किया गया। जनता के सहयोग के बिना प्रतिनिधि, मीडिया या समाज, यह संभव नहीं है। हमने जुर्माना भी बढ़ाया है लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं करते हैं।

