-
Advertisement
हिमाचलः पहाड़ी से गिरा मलबा, शिमला के कार्ट रोड पर थमे वाहनों के पहिए
हिमाचल की राजधानी शिमला में पर्यटकों की आमद के साथ सड़कों पर जाम लग रहा है। सप्ताह के पहले दिन आज कार्ट रोड के पास खासा जाम लगा रहा। जिसके कारण कांग्रेस भवन से शुरू हुई वाहनों की कतारें 103 टनल तक जा पहुंची हैं। जाम लगने से लोगों को दिक्कतों सामना करना पड़ा। हुआ ये कि 2 दिन से हो रही बारिश के कारण घोड़ा अस्पताल के पास पहाड़ी से मलबा आ गया, जिससे कार्ट रोड बाधित हो गया और जाम लग गया। मलबे को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।

गौरतलब है कि कार्ट रोड पर सबसे ज्यादा ट्रैफिक होता है। शिमला बाईपास से लेकर 103 टनल, रेलवे स्टेशन, विक्ट्री टनल, पुराना बस अड्डा, शिमला की सेंट्रल पार्किंग, टॉलेंड, छोटा शिमला, सचिवालय, संजौली सभी स्टेशन कार्ट रोड किनारे पड़ते हैं। ट्रैफिक के दबाव के चलते इस मार्ग को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। ऐसे में जगह-जगह पर रोड को खोलने के लिए पहाड़ों की कटिंग करके डंगे लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों से सैलानियों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में शिमला में लगातार ट्रैफिक का दबाव बढ़ने से समस्या बढ़ गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

