-
Advertisement
Haryana Election Result:जुलाना सीट से विनेश फोगाट विजयी, कहा- सभी के लिए काम करूंगी
Vinesh Phogat won Julana Seat: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना विधानसभा सीट से ओलंपियन व कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट (Congress candidate Vinesh Phogat)ने 6,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की है।उन्होंने अपने पहले चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के योगेश कुमार(BJP’s Yogesh Kumar) को 6,015 मतों के अंतर से हराया। मतगणना शुरू होने पर शुरुआत में बढ़त बनाने वाली विनेश फोगाट एक समय पर पीछे चल रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी बढ़त फिर से हासिल की और इसे बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें आसान जीत मिली। इस जीत के बाद उन्होंने कहा कि लोगों ने प्यार दिया पूरे विधानसभा के लोगों को प्यार मिला। सभी क्षेत्रों के लिए काम करूंगी, जितना हो सका स्पोर्ट्स के लिए भी काम करूंगी।
दूसरों ने मुझे गोल्ड मैडल नहीं दिया तो क्या हुआ मुझे अपनों ने वोट से नवाजा है।
ईए जीत हमारी नहीं जुलाना के लोगों की जीत है🙏❤️❤️❤️❤️ pic.twitter.com/AXqRDfdLlq
— Venesh pho1 (@phogat_ven1) October 8, 2024
2019 के चुनाव में, यह सीट जननायक जनता पार्टी (JJP) के अमरजीत ढांडा ने जीती थी, जो बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का हिस्सा थी। 2014 और 2009 में, यह सीट इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढुल ने जीती थी।हरियाणा में 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान हुआ, जिसमें 67.90 प्रतिशत मतदान हुआ। जुलाना में 74.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

