-
Advertisement
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज, सोनिया – प्रियंका रहेंगी मौजूद, रिज पर जुटेंगे समर्थक
Himachal News: शिमला के ऐतिहासिक रिज पर आज पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी मुख्य अतिथि होंगी और प्रतिमा का अनावरण करेंगी। सोनिया गांधी शिमला पहुंच चुकी हैं। सोनिया गांधी के शिमला पहुंचने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहले ही पहुंच गई है।

शिमला के रिज पर यह समारोह सोमवार सुबह 10 बजे शुरू होगा। जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन ने कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र जारी किए हैं। निमंत्रण पत्र के अनुसार सोनिया गांधी चीफ गेस्ट होंगी और वही प्रतिमा का अनावरण करेगी। इसके अलावा मंच पर सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

इससे पहले सीएम सुक्खू ने राज्यस्तरीय समारोह से पहले गत सायं कार्यक्रम स्थल का जायज़ा लेने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ पुलिस को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह प्रदेश और पार्टी के सम्मानित नेता थे। उनकी प्रतिमा के अनावरण के लिए सरकार राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का निधन 8 जुलाई 2021 को हुआ था। उनके निधन के बाद से ही शिमला के रिज पर उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठ रही थी। लगभग 4 साल बाद उनकी प्रतिमा रिज पर स्थापित की गई है। पहले इस प्रतिमा का अनावरण उनकी जयंती पर 23 जून को प्रस्तावित था। परंतु उस समय सोनिया गांधी के अचानक बिगड़ने और गांधी परिवार के कार्यक्रम में न पहुंचने की वजह से कार्यक्रम टल गया था।
संजू चौधरी

