-
Advertisement
Himachal Panchayat Election: ठंड के बीच सुबह मतदान करने पहुंचे लोग, लग गई कतारें
शिमला। हिमाचल प्रदेश मे पंचायत राज संस्थाओं ( Panchayat Raj Institutions) के पहले चरण के लिए मतदान ( Voting) शुरू हो चुका है। प्रथम चरण में आज प्रदेश की 1227 पंचायतों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोग भारी ठंड के बीच सुबह ही वोट डालने के लिए पहुंच गए थे और देखते ही देखते लंबी कतारें लग गई। आठ बजे से शुरु हुआ मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। कोरोना संकट के मद्देनजर सभी केंद्रों में सैनेटाइजर व थर्मल स्कैनिंग का प्रबंध किया गया है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वोट डाल रहे हैं। शाम चार बजे के बाद कोरोना संक्रमित और होम क्वारंटाइन ( Corona Infected and Home Quarantine) वोटर एक घंटे तक वोट डाल सकेंगे। मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए सुबह से कतारें लगी हुई है। मतदान के बाद शाम को वोटों की गिनती होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे। बीडीसी और जिला परिषद सदस्यों का परिणाम तीसरे चरण के चुनाव के बाद 22 जनवरी को घोषित होगा।
यह भी पढ़ें: #Panchayatelection : देश के पहले मतदाता के लिए कल बिछेगा रेड कार्पेट, प्रशासन करेगा स्वागत

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश के 51 लाख 50 हजार मतदाता 81, 675 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। प्रदेश की 3,583 पंचायतों के वार्ड सदस्य, पंचायत समिति के 1,792 और जिला परिषद के कुल 249 सदस्यों का चुनाव होना है। प्रदेश भर की कुल 3583 पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव होना है।

राज्य के कुल 51.44 लाख वोटर पंचायतों, पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल 81,675 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। , प्रदेश की 1208 पंचायतों में दूसरे चरण के चुनाव के लिए शनिवार शाम 4 बजे से प्रचार थम गया है।तीसरे चरण के लिए कुल 337 पंचायतों में चुनाव 21 जनवरी को होगा। इन पंचायत क्षेत्रों में रविवार को प्रचार थमेगा।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel


