-
Advertisement
कौए का ऐसा अंदाज कभी नहीं देखा होगा, लोग बोले – ‘मिस ब्लैक ब्यूटी की कैटवॉक’
जानवरों से जुड़ी वीडियो काफी क्यूट लगती है और सबको पसंद भी आती है। सोशल मीडिया पर भी जानवरों और पक्षियों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यूं तो अब तक आपने कई मॉडल्स को रैंप पर ‘कैटवॉक’ (Catwalk) करते देखा होगा जिसके लिए उन्हें खास तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन, क्या आपने कभी किसी कौए को मॉडल्स की तरह कैटवॉक करते देखा है ? अगर आपका जवाब ना है तो हम आपको आज यही अजूबा दिखाने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: सबसे बड़ी सोने की चोरी देखकर मुस्कुराईं माधुरी, फैंस के साथ शेयर किया वीडियो
I am limited edition with an attitude pic.twitter.com/KIReTSEJtt
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) March 23, 2021
वायरल हो रहे इस वीडियो में कौए (Crow) का यही अंदाज नजर आ रहा है। यही वजह है कि लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। इस मजेदार वीडियो को IFS Susanta Nanda ने शेयर किया। शेयर करते हुए उन्होंने बड़े ही अलग अंदाज में कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा है, “I am limited edition with an attitude”। वीडियो में कौआ ठुमकते हुए चल रहा है जो देखने में मजेदार और फनी है।
यह भी पढ़ें: Elon Musk को बता दिया ‘खरबूजा’, इस टीचर की इंग्लिश सुनकर आप भी चकरा जाएंगे
https://twitter.com/PMehtaMD/status/1374939219391606785
लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक कमेंट आ रहे हैं। कुछ यूजर्स कौए की चाल को मॉडल स्टाइल बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘कैटवॉक’ ना कहकर ‘क्रो वॉक’ (Crow Walk) कह रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, ‘मिस ब्लैक ब्यूटी की कैटवॉक’ और भी कई मजेदार कमेंट हैं जो आप पढ़ सकते हैं।
Inspired version pic.twitter.com/DHUfET4Inx
— Prashant Sahu 🇮🇳 (@suryanandannet) March 24, 2021
https://twitter.com/bhadmejaosanuki/status/1374384257439649799
