- Advertisement -
लोहड़ी का दिन है, हर किसी के लिए इसे बड़ा दिन माना जाता है। इस दिन हम भी आपको खुश करने वाली एक खबर लेकर आए हैं, ये अलग बात है कि इसमें अभी कुछ वक्त लग सकता है। लेकिन इतना तय है कि अब आपको लंबी पारी खेलने के लिए तैयार रहना है। यानी आने वाले समय में कोई भी इंसान 180 साल तक की उम्र जी सकता है। वर्तमान में अधिकतर इंसान 70 से 80 साल तक ही जिंदा रह पाते हैं। यूं तो इंसानों की औसत आयु लगातार घटती जा रही है, पहले लोग 100 साल से ज्यादा जिया करते थे। इस बीच एक वैज्ञानिक के 180 साल तक जिंदा रहने का दावा कर हर किसी को चौंका दिया। दरअसल, इंसानों की उम्र बढ़ाने के लिए लगातार नए.नए प्रयोग कर रहे हैं। वैज्ञानिक ने दावा (Scientist Claimed) किया है कि अब इंसान 180 साल तक जिंदा रहता सकता है, लेकिन यह अभी नहीं होगा, इसके लिए थोड़ा वक्त लगेगा।
वैज्ञानिक के दावे के मुताबिक, वर्ष 2100 से इंसानों की उम्र 180 साल हो सकती है। यह भी कहा कि सदी के आखिर तक इंसान 130 साल तक जिंदा रह सकता है। हालांकि वर्तमान समय में अधिकतर इंसान 70 से 80 साल तक ही जिंदा रह पाते है। इसलिए इंसान की कई इच्छाएं भी मर जाती हैं, अगर इंसान 180 साल तक जिंदा रहता है, तो वो अपनी इच्छाओं का पूरा कर सकता है।
बता दें कि ये चौंकाना वाला दावा कनाडा में HEC Montreal के प्रोफेसर लियो बेल्जिल ने किया है। उनका कहना है कि सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के जीवित रहने का रिकॉर्ड साल 2100 तक टूट सकता है। अभी सबसे ज्यादा उम्र तक जीने का रिकॉर्ड फ्रांस की एक महिला के नाम है जिनका नाम जीन कैलमेंट है, इनकी मौत 1997 में हुई थी तब उनकी उम्र 122 साल थी। लियो बेल्जिल का कहना है कि कुछ डेटा से यह सामने आया है कि इंसानी जीवन की कोई ऊपरी सीमा नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि इंसान की उम्र बढ़ती है, मेडिकल सुविधाओं की जरूरत भी ज्यादा पड़ेगी। इसके साथ खर्च भी बढ़ेगा।
- Advertisement -