पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनपीएस कर्मचारी 11 को तपोवन में निकालेंगे रैली

जेसीसी बैठक के बाद एनपीएस कर्मचारियों में निराशा

पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनपीएस कर्मचारी 11 को तपोवन में निकालेंगे रैली

- Advertisement -

कांगड़ा। नई पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के कांगड़ा जिला प्रधान राजेंद्र मिन्हास महासचिव अनीश धीमान एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पराशर ने कहा कि 11 दिसंबर को राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर तपोवन में एनपीएस कर्मचारी एक विशाल रैली निकालेंगे, जिसमें पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा कांगड़ा जिला प्रधान रजिंदर मन्हास ने बताया कि जिला कांगड़ा के 20 खंडों में बैठकों का दौर जारी है और इस रैली को सफल बनाने के लिए लगातार खंड स्तर पर बैठकें की जा रही हैं। बैठकों में उमड़ रही संख्या को देखकर लगता है कि कांगड़ा के 20 खंडों से लगभग 15000 कांगड़ा के कर्मचारी इस रैली में भाग लेंगे।


यह भी पढ़ें: हिमाचल: 2009 की अधिसूचना केवल एक पड़ाव, असली मंजिल ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली

जिला प्रधान ने कहा कि जेसीसी बैठक के बाद एनपीएस कर्मचारियों में निराशा है क्योंकि पुरानी पेंशन बहाली पर सीएम की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब सुनने में नहीं आया है और ना ही एसोसिएशन को जेसीसी में बुलाया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के 120000 कर्मचारी न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के बैनर के नीचे पेंशन बहाली के लिए लामबंद है अगर सरकार की मंशा पेंशन बहाली की होती तो संगठन को यूं नजरअंदाज नहीं किया जाता। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार को चाहिए कि एनपीएस कर्मचारियों की मांगों पर सौहार्दपूर्ण माहौल में उन कर्मचारियों से बात करें जो खुद एनपीएस के शिकार हैं

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi | Himachal Pradesh News in Hindi | निकालेंगे रैली | Himachal News | पुरानी पेंशन बहाली | latest news himachal | himachal news in hindi | Himachal Latest News | latest himachal news in hindi | Latest Himachal News | 11 को | Himachal Breaking News | Himachal News Today | latest hp news | Himachal headlines in Hindi | himachal abhi abhi news | Himachal local news | himachal news abhi abhi | hp abhi abhi news | तपोवन | एनपीएस कर्मचारी
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है