-
Advertisement

हिमाचल: सैर पर निकले बुजुर्ग पर रगड़ों ने किया हमला, जहर फैलने के कारण चली गई जान
ऊना। हिमाचल (Himachal) के ऊना (Una) जिले से दुखद खबर सामने आई है। रंगड़ों के हमले से घायल बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान ऊना जिले के मलाहत निवासी प्रेम चंद (68) के रूप में की गई। बताया जाता है कि गलुआ के अरनियाला मार्ग पर 68 वर्षीय वृद्ध पर रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया था। शरीर में जहर फैल जाने के चलते वृद्ध की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: रंगड़ों के हमले से मां और बेटी की मौत, PGI में चल रहा था इलाज
मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम चंद बुधवार सुबह रोजाना की तरह घर से सैर के लिए निकला था। गलुआ के अरनियाला मार्ग पर रंगड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में घायल वृद्ध को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन पीजीआई पहुंचने से पहले वृद्ध की मौत हो गई। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…