-
Advertisement
कार की चपेट में आया साइकिल सवार, 1 की गई जान, 3 घायल
गुरुग्राम के सेक्टर-52 के अरडी सिटी रोड पर शनिवार को कार की चपेट में आने से एक साइकिल सवार 35 वर्षीय सुरक्षा गार्ड (Security Guard) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दुर्घटना उस वक्त हुई, जब उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले शैलेंद्र कुमार, (जो एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे) और तीन अन्य लोगों को पीछे से तेज रफ्तार होंडा अमेज ने टक्कर मार दी, जिसके बाद उनकी साइकिल एक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
ये भी पढ़ें-लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट: मृतक ही था हमलावर, RDX से किया गया था धमाका
घायलों को कार सवार और राहगीरों द्वारा एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया और बाकी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। आरोपी ड्राइवर की पहचान मनन संजीव (25) के रूप में हुई है, जो एक वकील हैं और गुरुग्राम के सेक्टर- 50 निवासी हैं और पुलिस हिरासत में है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और साइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस बताया कि वह वे घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल, आगे की जांच जारी है।

