-
Advertisement
हिमाचल में हादसाः बाइक सवार युवकों को कार ने रौंदा, एक के निकले प्राण
नाहन। हिमाचल में सड़क हादसे( Road accident) लोगों की जान ले रहे हैं। ज़िला सिरमौर के पांवटा साहिब में एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत( Death) हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। । हादसा देर रात भुंगरनी रोड पर हुआ। धनी राम पुत्र सोहन निवासी मत्रालियां और गौरव पुत्र फकीर चंद बाइक पर सवार हो कर पांवटा साहिब की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान भुंगरनी रोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ( Overspeed Car)ने उन्हें रौंद दिया। देर रात दस बजे के करीब पुलिस को स्थानीय सिविल अस्पताल से सूचना मिली की एक युवक को लहूलुहान हालत में सिविल अस्पताल लाया गया है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।
ये भी पढ़ेः पीसमील वर्करों की मांगों पर होगा फैसला, सरकार ने बुलाई बीओडी की बैठक; जाने कब होगी
हादसे के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया। जहां तैनात डाक्टर ने जांच कर धनीराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि एक युवक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


