-
Advertisement
हिमाचल: टैंकर और बुलेट की भिड़ंत, चालक की मौत, 1 घायल
राजा का तालाब। उपमंडल नूरपुर के तलवाड़ा-जसूर रोड़ पर वाटर टैंकर और बुलेट की भिड़ंत हो गई। हादसे में बुलेट चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बुलेट सवार अन्य युवक को गंभीर चोटें आई हैं। डीएसपी नूरपुर ने मामले की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल: ब्यास में पूजा का सामान प्रवाहित करने गई थी महिला, आज मिला शव
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम को युवक बुलेट नंबर एचपी-887110 अपने भाई के साथ राजा का तालाब से रैहन की तरफ जा रहा था। इसी बीच बुलेट मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई और बुलेट चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका भाई बुरी तरह से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
बताया जा रहा है कि बुलेट चालक अभिषेक सुतवालिया (21) पुत्र बलवंत सिंह लवली यूनिवर्सटी जालंधर में पढ़ाई करता था। इन दिनों वह अपने कजन की शादी के लिए घर आया हुआ था। वहीं, गुरुवार को वह अपने लिए कपड़ों की खरीददारी करने के लिए राजा का तालाब की ओर गया था। जिस दौरान घर वापिस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने ट्रैक्टर और बुलेट मोटर साइकिल को कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरूवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

