-
Advertisement
कार से जा टकराई बाइक, एक की मौके पर गई जान दूसरा गंभीर
Last Updated on February 11, 2023 by sintu kumar
फतेहपुर। हिमाचल में सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। जिला कांगड़ा के तहत पुलिस चौकी रैहन में आज एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल है। हादसा फतेहपुर के रैहन भराल में हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मैके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- कार एसेसरीज की दुकान में लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार हो कर जा रहे थे। इसी बीच फतेहपुर के रैहन भराल में उनकी बाइक व कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान अश्मित पुत्र खुशहाल सिंह निवासा भड़मार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पठानकोट लेकर गए हैं। उधर कार में सवार लोगों को भी चोटें आई हैं। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।