-
Advertisement
Himachal में पंजाब के लापता व्यक्ति को कार ने मारी टक्कर, निकला पॉजिटिव
ऊना। हिमाचल में कई दिनों से लापता (Missing) पंजाब के एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा जिला ऊना (Una) के सदर थाना के तहत घंडावल पुल के समीप पेश आया है। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल (Injured) हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गयाए जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Corona Report Positive) पाई गई। घायल व्यक्ति को तुरंत टांडा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान है, जो कि लापता चल रहा है।
यह भी पढ़ें:Himachal: सड़क किनारे खड़ी Car से टकराई बाइक, युवक की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात घंडावल पुल के पास नरेंद्र सिंह निवासी गांव खुई पंजाब को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वह काफी चोटिल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे ऊना अस्पताल लाया गया। जहां तैनात चिकित्सक एवं स्वास्थ्य टीम ने उसका कोविड-19 रैपिड एंटीजन टेस्ट (Covid-19 Rapid Antigen Test) किया तो वह संक्रमित पाया गया। मानसिक रुप से परेशान नरेंद्र घर से लापता था। जिसकी तलाश स्वजन कर रहे थे। बकायदा इसकी रिपोर्ट पंजाब पुलिस (Punjab Police) के पास दर्ज कराई गई थी। डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना परिजनों को दी गई है। परिजनों के माध्यम से मानसिक रूप से परेशान होने का पता चला है। उन्होंने कहा कि पुलिस सड़क हादसे में जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

