-
Advertisement
हिमाचल: चलती गाड़ी का दरवाजा खुला, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक
मंडी। हिमाचल (Himachal) में प्रतिदिन सड़क हादसों (Road Accident) की खबरें सामने आती रहती हैं। इसी कड़ी में मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र बटवाड़ा में शुक्रवार देर शाम भी एक दुखद खबर सामने आई। गैस सप्लाई करने वाले टाटा-407 गाड़ी की खिड़की एकाएक खुलने से कंडक्टर साइड सवार दो कर्मी बाहर सड़क पर गिर गए। इस हादसे में एक कर्मी की मौके पर मौत हो गई, तो वहीं, दूसरे व्यक्ति को गंभीर रूप से चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचलः घुमारवीं में जेसीबी के टायर के नीचे आने से महिला की गई जान
घायल को 108 एम्बुलेंस के जरिए पहुंचाया अस्पताल
इधर, हादसे का पता चलते ही सलापड पुलिस की टीम बटवाड़ा पहुंची। मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सुंदरनगर हॉस्पिटल भेजा गया। बता दें कि गैस एजेंसी बरमाणा के कर्मी रूटीन गैस सप्लाई करने के लिए बटवाड़ा गए हुए थे। तभी रास्ते में यह हादसा पेश आया। मृतक की पहचान बिट्टू (29) घुमारवीं के रूप में हुई है। वहीं, घायल की पहचान सुशील कुमार (27) घुमारवीं के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस द्वारा शनिवार को मृतक के शव का सुंदरनगर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के सपुर्द किया गया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


