-
Advertisement
Parkash Chaudhary हुए लाल, अटल यूनिवर्सिटी की स्थापना Virbhadra -Kaul Singh के प्रयासों से हुई थी,स्थानांतरण मंजूर नहीं
CM Sukhu : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) के बाद कांग्रेसी नेताओं ने भी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) द्वारा अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा पर आपत्ति जताई है। सबसे पहले जयराम ठाकुर ने एक वीडियो जारी कर सीएम सुक्खू की इस घोषणा पर आपत्ति जाहिर की थी। उसके बाद वीरभद्र सरकार में आबकारी एवं कराधान मंत्री रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रकाश चौधरी (Parkash Chaudhary) ने भी अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को नेरचौक से सरकाघाट स्थानांतरित (Shift) करने की घोषणा पर आपत्ति जाहिर कर दी। हालांकि उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि वह इस मामले में सीएम से व्यक्तिगत रूप से मिलकर आग्रह करेंगे कि यूनिवर्सिटी को नेरचौक से ना हटाया जाए।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1956586577007644884
शिफ्ट करना जनता के हित में नहीं
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीएम ने सरकाघाट (Sarkhaghat) में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में इस स्थानांतरण की घोषणा की थी। इस पर प्रकाश चौधरी ने कहा कि नेरचौक न केवल मंडी जिले का, बल्कि पूरे प्रदेश का केंद्र बिंदु है। यहां से प्रदेश के सभी हिस्सों तक आवागमन सुगम है और इसे दूसरी जगह ले जाने से इसकी भौगोलिक और प्रशासनिक महत्व पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। प्रकाश चौधरी ने लिखा है कि (Atal Medical University) अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) और तत्कालीन हेल्थ मिनिस्टर कौल सिंह ठाकुर (Kaul Singh Thakur) के प्रयासों से नेरचौक (Nerchowk) में हुई थी। यह संस्थान क्षेत्र की स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दे रहा है। इसे शिफ्ट करना जनता के हित में नहीं है। प्रकाश चौधरी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आगे भी रहेंगे।
-पंकज शर्मा

