-
Advertisement
हिमाचल: अनुबंध पर लाने की मांग पूरी होने के बाद काम पर लौटे पीसमील वर्कर
पंकज नरयाल, धर्मशाला। हिमाचल में सरकार (Himachal Govt) द्वारा अनुबंध पर लाने को लेकर मानी गई मांगों के बाद रविवार को पीसमील वर्कर (Peace Meal Worker) काम पर लौट आए। पीसमील वर्करों ने अपनी टूल डाउन स्ट्राइक रविवार को खत्म कर दी। पीसमील वर्कर यूनियन धर्मशाला के प्रधान विकास मेहरा ने बताया कि शनिवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के निदेशक मंडल की बैठक (BOD) हुई। बैठक में पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लेने का फैसला लिया गया है। निदेशक मंडल की बैठक में पीसमील वर्कर के लिए योग्यता निर्धारित की गई है। जिन पीसमील वर्कर ने आईटीआई (ITI) पास की है और पांच साल का अनुभव है और नॉन आईटीआई वालों के पास छह साल का अनुभव है उनकी योग्यता बनती है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: अनुबंध पर लाए जाएंगे पीसमील वर्कर, ड्राइवर-कंडक्टर के आश्रितों को 3 माह में नौकरी

परिवहन मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि पहली दिसंबर 2021 तक पीसमील वर्कर के 663 पद खाली हैं और योग्य पीसमील वर्कर 755 हैं। पहली दिसंबर 2021 से 663 पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लिया जाएगा। वहीं करूणामूलक नौकरी तीन माह के भीतर दी जाएगी। क्लास थ्री और क्लास फोर पोस्ट पर इन्हें लगाया जाएगा। विकास ने बताया कि बार-बार आश्वासन के बाद इस मर्तबा रणनीति के तहत आंदोलन शुरू किया गया था, जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। अनुबंध पर पीसमील वर्कर को लेने पर सरकार ने हामी भरी है, जिसके लिए हम सरकार का आभार व्यक्त करते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


