-
Advertisement
ज्यादातर लोगों को नहीं पता नोट किस चीज से बनता है, जानने के लिए पढ़ें यह खबर
Last Updated on December 16, 2021 by admin
दुनिया में कहीं भी चले जाओ एक सूई से प्लेन खरीदने तक पैसों की जरूरत पड़ती है। बिना पैसे (Money) के जीवन चलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन भी है। आपने अकसर देखा होगा कि कई बार नोट हमसे भीग जाते हैं। उसके बाद भी वह खराब नहीं होते और हम उन्हें फिर से इस्तेमाल कर पाते हैं। क्या आपको पता है कि नोट किससे बना होता है। कागज (papper), क्या कहा आपने कागज। बिलकुल गलत। नोट बनाने में रत्ती भर कागज का इस्तेमाल नहीं होता है। तो हम आपको बता दें कि नोट बनाने के लिए कपास (Cotton) का इस्तेमाल किया जाता है। दरअसल, कागज का इस्तेमाल करने से नोट लंबे समय तक नहीं चलेंगे और जल्दी से फट जाएंगे, लेकिन कपास का इस्तेमाल करने से यह काफी लंबे समय तक चलते हैं। इस कारण नोट बनाने में सौ प्रतिशत कपास का ही इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें: इस जीव की उल्टी की कीमत करोड़ों में, बेचते पकड़ गए तो सीधा हवालात में
इसके अलावा कागज के नोट की तुलना में कपास के नोट ज्यादा मजबूत होते हैं। ना सिर्फ भारत में, बल्कि दुनियाभर के कई देशों में नोट बनाने के लिए कपास का ही इस्तेमाल होता है। बता दें कि कपास के रेशे में लेनिन नाम का एक फाइबर (fiber) होता है। जब नोट बनाया जाता है तो कपास के अलावा आधेसिवेस सोलुशन तथा गैटलिन का इस्तेमाल किया जाता है। इस कारण नोटों की उम्र लंबी होती हैं। क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में नोट जारी का करने का अधिकार सिर्फ और सिर्फ आरबीआई (RBI) के पास है। उसे यह अधिकार अधिनियम की धारा 22 के तहत मिला हुआ है। भारत (Bharat) में बनने वाले नोटों में सिक्योरिटी फीचर दिए जाते हैं। जालसाजी और नकली नोटों पर लगाम लगाने के लिए ये सिक्योरिटी फीचर (Security feature) होते हैं। इसी कारण समय-समय पर भारतीय नोटों में बदलाव होता रहता है।