-
Advertisement
योगासन : पेट की चर्बी से परेशान लोग अपना सकते हैं चतुरंग दंडासन-वशिष्ठासन
पेट की चर्बी आज के वर्किंग लाइफस्टाइल (Working Lifestyle) की वजह से यह दिक्कत युवाओं में भी आम हो चुकी है। पेट की चर्बी कम करने के लिए लोग बड़े-बड़े जतन करते हैं और योग की ओर ध्यान भी देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आपको पेट की चर्बी कम करने के लिए कौन-कौन से योगासन करने चाहिए। बस आपको रोज एक घंटा अपनी फिटनेस (fitness) के लिए निकालना होगा। इन योगासन (Yogasana) के जरिए आप जल्द ही अपनी पेट की चर्बी (Belly Fat) कम होते जरूर पाएंगे।

वशिष्ठासन
वशिष्ठासन (Vasisthasana) के लिए सबसे पहले साइड प्लैंक वाली स्थिति में आएं। इसके बाद दाईं तरफ को मुड़ें फिर दाएं पैर को नीचे रखें। अब दाहिने हाथ पर ही आपके शरीर का भार होगा। इसी पॉजिशिन में कुछ देर रहें। साथ ही अपने दौरान दोनों पांव एक दूसरे के ऊपर ही रखें। इसी पॉजिशन (Position) में खुद को दस से पंद्रह सेकेंड के लिए रखें। इसके बाद आप साइड बदल सकते हैं। इस आसन से आपको जरूर अच्छा महसूस होगा। इसे आप दिन में कभी भी कर सकते हैं। हां भोजन (Eating) करने के चार घंटे बाद ही इसे करें या फिर खाली पेट (Empty Stomach) ही इस आसन को किया जाना चाहिए।
चतुरंग दंडासन
चतुरंग दंडासन (Chaturanga Dandasana) को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं। अब हाथों को कंधे के पास लाएं और खुद को ऊपर उठाने का प्रयास करें। इसको करते समय अपने फोर आर्म और अपर आर्म में नब्बे डिग्री का कोण बनाएं। । चतुरंग दंडासन (Chaturanga Dandasana) में आपका शरीर टोंड होता है जिसकी वजह से पेट की चर्बी भी गायब हो जाती है। ये आपको लाभ दिलाएगा और मन को भी शांत करेगा। मन शांत, शरीर फिट, मतलब सेहत सुपरहिट है।
नोट : आपको बता दें उपरोक्त चीजें केवल सामान्य जानकारी है। स्वास्थ्य से जुड़े विषय के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक और योग प्रशिक्षण से पहले जरूर परामर्श करें।

