-
Advertisement
कंगना रनौत ने रिवर स्टोन से बनाया अपना नया आशियाना, यहां देखें तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने मनाली में रिवर स्टोन से बने अपने नए घर की तस्वीरें शेयर की। एक्ट्रेस ने इसी शहर में अपना दूसरा घर बनाया है। कंगना ने अपने घर की फोटोज के साथ बालकनी से अपनी भी एक फोटो शेयर की।
यह भी पढ़ें:कंगना रनौत ने दिया नूपुर शर्मा का साथ, कहा- अपनी राय रखने की हैं हकदार
कंगना रनौत ने नए घर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @kanganaranaut पर शेयर की हैं। फोटो शेयर करते हुए कंगना ने कैप्शन में लिखा यहां उन लोगों के लिए कुछ है जिन्हें डिजाइन पसंद है, जिन्हें पहाड़ों की वास्तुकला को लेकर उत्सुकता है जो स्थानीय लेकिन प्राचीन और पारंपरिक है। मैंने एक नया घर बनाया है, जो मनाली स्थित मेरे मौजूदा घर का विस्तार है, लेकिन इस घर को मैंने माउंटेन स्टाइल में रखा, ये रिवर स्टोन, लोकल स्लेट और लकड़ियों से बना है। मैंने घर में हिमाचली पेंटिंग, बुनाई, कालीन, कढ़ाई और लकड़ी की कारीगरी की चीजों को भी शामिल किया है।
कंगना के नए घर को फोटो को अब तक 79.9 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही पॉलिटिकल ड्रामा बेस्ड फिल्म ‘इमरजेंसी’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा, वह भविष्य में ‘तेजस’, ‘मणिकर्णिका रिटर्न्स’ और ‘सीता: द अवतार’ की शूटिंग भी शुरू करेंगी।
–आईएएनएस

