-
Advertisement
क्रैश प्लेन को उड़ाती चली गई ट्रेन, फिर क्या हुआ…यहां देखें वीडियो
जाको राखे साइयां मार सके न कोए। यह कहावत अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में हुई एक दुर्घटना में बिलकुल स्टीक बैठती है। हुआ यूं कि एक छोटा प्लेन (Plane) अभी उठा ही था कि वह पर क्रैश (Crashes) हो गया। प्लेन रेलवे ट्रैक (Railway Track) पर जा गिरा, तभी ट्रेन भी आ गई और प्लेन को उड़ाते हुए आगे निकल गई, लेकिन पुलिस और लोगों ने पायलट (Pilot) को खींच कर बाहर निकाल लिया था, जिससे उसकी जान बच गई।

आपको घटना की पूरी बताते हैं। इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक छोटे से प्लेन ने कैलिफोर्निया के पैकोइमा (Pacoima) से उड़ान भरी थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते वो उड़ते ही पास के एक रेलवे ट्रैक पर क्रैश हो गया। आश्चर्य की बात यह भी है कि प्लेन एकदम पटरी के बीचोंबीच जाकर गिरा। इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही अधिकारी बचाव दल के साथ तत्काल मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन जैसे ही वह मौके पर पहुंचे उन्हें पटरी पर ट्रेन आती दिख गई। गनीमत इस बात की रही कि ट्रेन के वहां पहुंचने से एक सेकेंड पहले उन्होंने ट्रेन के पायलट को खींच लिया और वह ट्रेन से बच गया, वरना परखच्चे उड़ जाते, क्योंकि प्लेन रेल (Train) की पटरी पर क्रैश होकर पड़ा था। पायलट प्लेन के अंदर ही लहूलुहान हालत में फंसा था। लॉस एंजेलिस पुलिस (Police) विभाग ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में दिख रहा है कि रेलवे की पटरी पर क्रैश होकर पड़े प्लेन को रेस्क्यू करने की कोशिश में लगे बचाव दल ने देखा कि सामने से ट्रेन आ रही है तो उन्होंने तत्काल पायलट को खींच लिया। इससे पहले रेलवे ट्रैक पर क्रैश हुआ प्लेन पूरी तरह डैमेज हो गयाए हालांकि इस छोटे प्लेन में यात्री नहीं थे।
https://twitter.com/i/status/1480363436311670784
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
