-
Advertisement
हिमाचल: फरार कैदी चढ़ा पुलिस के हत्थे, तारादेवी के जंगल में छिपा था आरोपी
शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला की पुलिस चकमा देकर फरार हुए कैदी को पकड़ने में कामयाब हुई है। इस कैदी को पुलिस ने तारा देवी के जंगलों में तलाशी अभियान के दौरान पकड़ा। पुलिस आरोपी को बुधवार को कोर्ट लेकर जा रही थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में टैक्सी चालक की गोली मार की थी हत्या, सहारनपुर से धरा आरोपी
बता दें कि कैदी 17 नवंबर, 2021 को तवी मोड़ के पास एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया था। कैदी उस समय फरार हुआ जब उसे पेशी के लिए कोर्ट लाया जा रहा था। एक विचाराधीन कैदी दाढ़ी राम उर्फ सागर (37) निवासी जिला जजरकोट, आंचल बेरी, नेपाल हत्या के मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत आदर्श कारागार कण्डा में बंद था। वहीं, जब इसे पुलिस द्वारा पेशी के लिए न्यायालय की ओर लाया जा रहा था, उस समय तवी मोड़ के पास कैदी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। जिसके बाद उक्त अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस थाना बालूगंज व संबंधित चौकियों से टीमों का गठन किया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शोघी बैरियर, कैंची मोड़ व ढली में नाके लगाए हुए थे। हर आने-जाने वाले वाहन की चैकिंग की जा रही थी। इसके अलावा जंगलों में ड्रोन की सहायता से भी तालाश अभियान चलाया गया था। वहीं, शुक्रवार को जब पुलिस तारादेवी के जंगल में तलाशी ले रही थी, तो ये पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group



