-
Advertisement
ऊना पुलिस ने आधी रात को चिट्टे के साथ पकड़े दो युवक
ऊना। सिटी पुलिस चौकी की टीम में नाइट कर्फ्यू के चलते की गई नाकेबंदी के दौरान हेरोइन तस्करी के आरोप में दो युवकों को दबोचा है। युवकों की पहचान जिला मुख्यालय से सटे लोअर अरनियाला निवासी संजय वशिष्ट और जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले की हंदवाड़ा तहसील के बाजीपुरा बेलगांव निवासी गुलाम नबी डार के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
यह भी पढ़ें-हिमाचलः गोहर में हादसा, 200 मीटर खाई में गिरी अनियंत्रित जीप
कोविड-19 के चलते लगाया गया नाइट कर्फ्यू नशा तस्करों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। रात के समय तस्करी को अंजाम देने के लिए निकलने वाले असामाजिक तत्व आसानी से पुलिस के जाल में फंसने लगे हैं। आधी रात को पुलिस की ओर से नाइट कर्फ्यू के दौरान की गई नाकेबंदी में कार में सवार दो युवकों को चिट्टे की खेप के साथ दबोचा गया है। दरअसल नाइट कर्फ्यू के दौरान सिटी पुलिस चौकी की टीम ने जिला मुख्यालय के अंब रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान कार ( एचपी 20सी 8168) आई। इस कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो लोगों के पास से 9.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि एक युवक संजय वशिष्ट पुत्र शांतिलाल निवासी लोअर अरनियाला जिला ऊना और दूसरा गुलाम नबी डार पुत्र मोहम्मद नबी डार निवासी पाजीपुरा बेलगांव तहसील हंदवाड़ा जिला कुपवाड़ा जम्मू कश्मीर का रहने वाला है। एएसपी ऊना परवीन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। नाइट कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने कार सवार दो युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि 2 दिन पूर्व भी जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव में एक युवक को 12.69 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा गया था।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


