-
Advertisement
हिमाचलः चरस का कारोबार करता था शख्स, पुलिस ने दे दी दबिश
सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्टेट नारकोटिक्स टीम ने मंडी जिला के बीएसएल थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति के कब्जे से 678 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश पुलिस की नारकोटिक्स टीम को सूचना मिली थी कि घीड़ी क्षेत्र का 51 वर्षीय धनेश्वर पिछले लंबे समय से चरस का कारोबार करता है। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने धनेश्वर के ठिकानों पर दबिश दी तो उसके कब्जे से 678 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ेः हिमाचल पुलिस ने कैश व गहनों के साथ दो लोग किए गिरफ्तार
आगामी कार्रवाई के लिए आज आरोपी को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि स्टेट नारकोटिक्स टीम ने सुंदरनगर क्षेत्र के घीड़ी में एक 51 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से 678 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


