-
Advertisement
दिल्ली लौटे महामहिम, राज्यपाल-सीएम जयराम ने दी विदाई, तीन घंटे देरी से हुई उड़ान
शिमला। हिमाचल के चार दिवसीय दौरे के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) रविवार दोपहर बाद दिल्ली लौट गए। हालांकि वह अपने तय समय पर नहीं जा पाए। खराब मौसम के कारण तय समय से तीन घंटे बाद राष्ट्रपति के हेलिकाप्टर (Helicopter) ने उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति कोविंद ने रविवार सुबह 11:00 बजे हेलिकाप्टर के माध्यम से चंडीगढ़ के लिए रवाना होना था। लेकिन खराब मौसम के चलते हेलिकाप्टर उड़ान नहीं भर सके। जिसके चलते महामहिम तय समय से तीन घंटे बाद दोपहर दो बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।
यह भी पढ़ें:राष्ट्रपति कोविंद परिवार सहित पहुंचे रिज, लोगों से पूछा- मेरे आने से आपको असुविधा तो नहीं हुई

शिमला (Shimla) में सुबह से ही मौसम खराब था, घने बादलों के कारण उड़ान संभव नहीं हो पा रही थी। दोपहर दो बजे के बाद मौसम साफ होने पर हेलिकाप्टर उड़ान भर पाया। दो बजकर दो मिनट पर राष्ट्रपति शिमला से रवाना हुए। महामहिम चंडीगढ़ (Chandigarh) तक हेलिकाप्टर में गए। जबकि चंडीगढ़ से वह विशेष विमान में दिल्ली (Delhi) रवाना होंगे। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द चार दिवसीय शिमला दौरे पर आए हुए थे। राष्ट्रपति को सीएम जयराम ठाकुर, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सहित मंत्री सुरेश भारद्वाज ने अनाडेल मैदान में पहुंचकर विदाई दी।
यह भी पढ़ें:राष्ट्रपति कोविंद को खूब भाई आसरा के कलाकारों की सिरमौरी नाटी
राष्ट्रपति ने अपने दौरे के दौरान हिमाचल प्रदेश की स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष में आयोजित विधानसभा (Vidhan sabha)के विशेष सत्र को संबोधित किया। इसके साथ ही महामहिम ने परिवार सहित ऐतिहासिक जाखू मंदिर में शीश नवाया और शिमला की रोपवे से सैर की। राष्ट्रपति ने शनिवार शाम को रिज पर भी घूमने का खूब आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने रिज पर मौजूद लोगों से बातचीत की। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में आज सुबह से मौसम खराब है। आगामी दो दिनों के दौरान तो भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति के तय शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


