-
Advertisement
Breaking: कांग्रेस सत्ता में आते ही बंद कर देगी अग्निवीर योजना
Last Updated on November 4, 2022 by sintu kumar
नगरोटा बगवां। कांग्रेस महासचिव (Congress National General Secretary) प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि केंद्र में अगर कांग्रेस आई तो अग्निवीर की भर्ती बंद होगी। हम किसानों के कर्ज माफ करेंगे। जहां भी कांग्रेस की सरकार है, वहां किसानों के कर्ज माफ किए। वीरभद्र सिंह ने करके दिखाया है, बाली ने भी किसानों की मदद की। इन दोनों नेताओं ने हिमाचल के लोगों की मदद की। आज कांग्रेस प्रचार कर रही है और बीजेपी बागियों को मना रही है। मैं जानती हूं कि आप बदलाव चाह रहे है। प्रियंका ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हिमाचल को कर्ज में डुबो दिया है। प्रदेश पर 70 हजार करोड़ का कर्ज हो गया है। जनता पर महंगाई की मार है। मन बना लिया है क्या। मुझे लगता है कि कांग्रेस आ रही है। आपका हक मिलेगा। अपना संबोधन शुरू करते हुए प्रियंका ने कहा कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से हिमाचल की जनता असंभव को भी संभव कर सकती है।ये सिर्फ देवभूमि नहीं है, ये वीरभूमि भी है। मैं जानती हूं कि इस वीरभूमि ने देश को कितने वीर दिए हैं। देश की रखवाली के लिए कांगड़ा ने कई वीर पुत्र दिए। मैं भी एक शहीद की बेटी हूं। मैं शहीद परिवारों का दर्द समझती हूं।
यह भी पढ़ें:डॉ राजेश बोले, देहरा की बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं-रोजगार मेरी प्राथमिकता
अग्निवीर स्कीम हो सकती है लेकिन वन रैंक वन पेंशन नहीं हो सकता, ये है इनकी सच्चाई।
.
.#कांग्रेस_संग_कांगड़ा@INCIndia @priyankagandhi pic.twitter.com/YTsksyVFKm— Himachal Congress (@INCHimachal) November 4, 2022
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) आज कांगड़ा जिला के के नगरोटा बगवां (Nagrota Bagwan) में परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित कर रही थी। इससे पहले प्रियंका गांधी ने मां ज्वालाजी मंदिर (Jwalaji Temple) पहुंचकर माथा टेका।
परिवर्तन प्रतिज्ञा महारैली के लिए गांधी मैदान पहुंचने से पहले श्रीमती @priyankagandhi जी ने ज्वालामुखी स्थित ज्वाला जी माता मंदिर मे आशीर्वाद लिया। @INCIndia#कांग्रेस_संग_कांगड़ा pic.twitter.com/IAJZo2dBUS
— Himachal Congress (@INCHimachal) November 4, 2022
हिमाचल में चुनाव की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी की यह दूसरी जनसभा थी। इससे पहले 31 अक्टूबर को मंडी में प्रियंका ने जनसभा को संबोधित किया था। चुनाव घोषणा से पहले प्रियंका ने सोलन से परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली का शंखनाद किया था। नगरोटा के बाद सात नवंबर को प्रियंका हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में भी जनसभा करेंगी। आज नगरोटा बगवां की रैली में कांगड़ा जिला (Kangra Distt) के 15 विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचे थे। इससे पहले देहरा से कांग्रेस कैंडिडेट डॉ राजेश शर्मा (Dr Rajesh Sharma) ने नगरोटा बगवां में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली के लिए सजे मंच से उपस्थित भीड़ को संबोधित किया।