-
Advertisement
हिमाचल: एक तरफा प्यार में पागल युवक के चलते जयमाला के बाद बिना दुल्हन के वापस लौटी बारात
हमीरपुर। हिमाचल में एक सरफिरे युवक के एक तरफा प्यार का खामियाजा दुल्हन (Bride) बनी युवती को भुगतना पड़ा। युवती को लेने आई बारात जयमाला के बाद खाली हाथ वापस लौट गई। मामला हमीरपुर जिला के नादौन से सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवती की शादी (Marriage) हो रही थी। लड़की वालों ने घर आई बारात का धूमधाम से स्वागत किया। इसी बीच एक युवक जो दुल्हन बनी युवती का सहपाठी रह चुका है पुलिस थाना पहुंच गया। युवक ने पुलिस को बताया कि उक्त दुल्हन का विवाह उससे पहले ही हो चुका है। जिसकी भनक लगते ही दूल्हा पक्ष शादी से इंकार करने लगा और बिना दुल्हन लिए वापस लौट गया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: परिजनों की मांग, शहीद अमित के नाम पर रखा जाए बस स्टैंड और डिग्री कॉलेज का नाम
मिली जानकारी के अनुसार दुल्हन के साथ पढ़ने वाला एक युवक पहले तो पुलिस थाना पहुंचकर झूठा आरोप लगाया कि उक्त दुल्हन का विवाह पहले उससे हो चुका है। परंतु जब वह इसका कोई सबूत पुलिस को नहीं दे पाया तो पुलिस ने उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। जिसके बाद युवक ने लड़के वालों को ही गुमराह कर दिया। दूल्हा भी दुल्हन के सहपाठी की बातों में आ गया। जिसके बाद लाख समझाने के बावजूद दूल्हा व उसके परिजन नहीं माने और जयमाला के बाद दूल्हा और उसके परिजन बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गए। वहीं दूसरी ओर लड़की उक्त युवक के साथ किसी भी रिश्ते से मना करती रही। इतना ही नहीं जब कुछ लोगों ने लड़की को उसके सहपाठी से विवाह करने की बात कही तो भी लड़की ने उसके साथ विवाह करने से साफ इनकार कर दिया। उक्त लड़के की नासमझी और एक तरफा प्यार के कारण इतनी बड़ी घटना हो गई। मामले की क्षेत्र भर में चर्चा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page