-
Advertisement
बड़ी खबरः अगर आप Quarantine में हैं और काम पर वापस जाना चाहते हैं तो करें ऐसा
Last Updated on May 14, 2020 by
धर्मशाला। बाहरी राज्यों या हिमाचल के अन्य जिलों से कांगड़ा लौटे होम क्वारंटाइन (Quarantine) किए लोग अगर दोबारा वापस जाकर ड्यूटी पर जाना चाहते हैं तो पास लेकर जा सकते हैं। यह जानकारी एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने दी है। बता दें कि कोरोना लॉकडाउन (Lockdown) के चलते कई लोग कांगड़ा लौटे हैं। अब कईयों के ऑफिस आदि खुल रहे हैं या उद्योंगों आदि में काम शुरू हो चुका है। अगर ऐसे लोग लंबे समय के लिए वापस जाना चाहते हैं तो डीसी कांगड़ा (DC Kangra) से पास लेकर जा सकते हैं। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि अगर कोई बाहरी राज्य या जिला से आया है और होम क्वारंटाइन में है। लंबे समय के लिए वापस जाना चाहते हैं, वह पास लेकर जा सकता है। अपने वाहन में जा सकते हैं। पर ऐसा नहीं कि आज जाएं और दो चार दिन बाद वापस आना चाहें। ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। अगर चले गए तो फिर जल्दी आना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: Corona के दो नए मामले आने के बाद पांवटा साहिब के ये क्षेत्र Seal
हिमाचल सहित जिला कांगड़ा में अब रेड जोन (Red Zone) से आने वाले लोगों को संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं, ग्रीन और ऑरेंज जोन से आने वाले लोगों को लक्षण होने पर संस्थागत क्वारंटाइन किया जाएगा। अगर जिन लोगों में लक्षण नहीं हैं और वह ठीक हैं तो उन्हें होम क्वारंटाइन किया जाएगा। वहीं हिमाचल से अन्य जिलों से आने वाले लोगों को क्या होम क्वारंटाइन किया जाएगा या नहीं। जानते हैं इस बारे एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने फेसबुक लाइव पर क्या कहा है। उन्होंने कहा कि बद्दी (Baddi) से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन में रहना पड़ेगा। इसके अलावा अगर कोई किसी जरूरी काम के लिए आया है या आवश्यक सेवाओं में लगा है या सरकारी कर्मचारी है तो उसे होम क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। ऐसे लोग एसडीएम (SDM) को सूचना देकर अपने काम कर सकते हैं। वहीं जिनके पास कोई जरूरी कार्य नहीं है। उन्हें अपने घर पर ही रहना होगा। होम क्वारंटाइन के नियम मानने होंगे। उनके घर के बाहर क्वारंटाइन दर्शाने वाले पोस्टर लगे रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पुलिस बल और आर्मी के लोग छुट्टी में कांगड़ा आने चाहते हैं तो उन पर भी क्वारंटाइन के उक्त नियम लागू होंगे। रेड जोन से आने वालों को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा जाएगा।