-
Advertisement

हिमाचल में बारिश का कहर: रामपुर में बादल फटने से मकान को भारी नुकसान, मवेशी भी बहे
Cloudburst in Himachal: हिमाचल में बारिश का कहर जारी है। प्रदेश के चार जिलों कांगड़ा, सोलन, सिरमौर और मंडी में आज रेड और अन्य क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, शिमला जिला के तहत रामपुर उपमंडल के अंतर्गत सरपारा पंचायत में रात करीब दो बजे बादल फटने से सिकासेरी गटूला जगह पर काफी नुकसान हुआ है। बादल फटने से राजेंद्र कुमार पुत्र परस राम का दो कुठार, एक कमरा, एक किचन सहित अन्य सारा सामान मलबा आने से क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, विनोद कुमार का एक बछड़ी, एक गाय और गोपाल सिंह का एक बछड़ी और गाय बह गई है।
प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची
बादल फटने की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और नुकसान का आंकलन करने में जुटी है। प्रशासन की ओर से तहसीलदाल रामपुर ने बताया बादल फटने की सूचना मिलते ही राजस्व टीम को मौके पर भेज दिया है। नुकसान आंकलन करके रिपोट तैयार करने के बाद उच्च अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।
भवनों पर भूस्खलन से ढहने का खतरा
शिमला में कई भवनों पर भूस्खलन से ढहने का खतरा मंडरा गया है। न्यू शिमला में बिजली बोर्ड के दफ्तर में दरारें पड़ गई हैं। कृष्णा नगर में भी एक भवन को खतरा है। कई अन्य वार्ड में भी भूस्खलन के कारण मकानों पर संकट मंडरा गया है।
संजू चौधरी