-
Advertisement
राजा रघुवंशी की मां का सनसनीखेज खुलासा- मंगल दोष को खत्म करने के लिए सोनम ने दी नरबलि
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी की मर्डर मिस्ट्री सुनने के बाद सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर सोनम ने राजा का कत्ल क्यों किया? अगर सोनम पति राजा के साथ नहीं रहना चाहती थी या वो राज से प्यार करती थी तो वो घर छोड़कर जा सकती थी, लेकिन उसने राजा की हत्या की साजिश क्यों रची? इस पर राजा की मां ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी का कहना है कि सोनम के परिवार वाले तंत्र-मंत्र में विश्वास रखते हैं। सोनम ने भी शादी के बाद मेरे बेटे को कामाख्या देवी मंदिर ले जाने के लिए कहा था।
बेटी की तस्वीर घर के दरवाजे पर उल्टी लटका दी
राजा की मां उमा रघुवंशी का आरोप है सोनम पर मंगल दोष था, जिसे खत्म करने के लिए उसने राजा की बलि दे दी। राजा की मां के अनुसार- सोनम ने कहा था कि वो कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने के बाद ही गृहस्थ जीवन की शुरुआत करेंगे। राजा की लाश मिलने के बाद जब सोनम लापता थी तो सोनम के घर वालों ने किसी तांत्रिक से संपर्क किया और उसके कहने पर बेटी की तस्वीर घर के दरवाजे पर उल्टी लटका दी, जिससे सोनम का सुराग मिल जाए।
जल्दी शादी का दबाव बनाया
राजा की मां ने बताया कि फरवरी में राजा और सोनम का रोका हुआ था। उस दौरान सोनम के परिवार वालों ने जल्दी शादी का दबाव बनाया। हम जल्दी शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने पंडित पूछकर शादी की तारीख तक निकलवा ली थी।
जितेंद्र रघुवंशी से भी जुड़ रहे तार
इधर राजा रघुवंशी के मर्डर केस में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। राजा के मर्डर के तार किसी जितेंद्र रघुवंशी से भी जुड़ रहे हैं। पुलिस को एक और नया नाम मिला है जितेंद्र रघुवंशी का, जिसका सोनम के प्रेमी राज कुशवाहा से सीधा कनेक्शन था। सूत्रों के अनुसार, सोनम का प्रेमी राज कुशवाहा किसी जितेंद्र रघुवंशी के साथ मिलकर हवाला का काम करता था। पुलिस को जितेंद्र के नाम पर 4 बैंक अकाउंट भी मिले हैं, जिसमें लाखों का ट्रांजैक्शन हुआ है। अब इस मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस जितेंद्र रघुवंशी की तलाश कर रही है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
