कांग्रेस-बीजेपी ने जमकर ठगे हिमाचल के कर्मचारी, राजन सुशांत के आरोप

एनपीएस पर घेरीं दोनों पार्टियां, रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचारियों के दोनों हाथ खाली

कांग्रेस-बीजेपी ने जमकर ठगे हिमाचल के कर्मचारी, राजन सुशांत के आरोप

- Advertisement -

फतेहपुर/ रविंद्र चौधरी। बीजेपी (BJP) हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने कर्मचारियों के साथ हमेशा से ही भद्दा मजाक किया है। दोनों पार्टियों की सरकारें कर्मचारियों की विरोधी रही हैं। पूरी उम्र जनता की सेवा करने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट (Retirement) के बाद मिलने वाले भत्तों के लिए धक्के खाने पड़ रहे है। यह आरोप राजन सुशांत (Rajan Sushant) ने लगाए हैं। पूर्व सासंद एनपीएस (NPS) को लेकर कर्मचारियों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों ने विधायिका व न्यायपालिका को छोड़ कर सभी को एनपीएस में डाल कर लोगों के साथ भद्दा मजाक किया है व सेवानिवृति के बाद उन्हें मिलने वाले लाभों से वंचित कर दिया है। आज का कर्मचारी सरकार से खासा नाराज चल रहा है, तभी तो पिछले चुनावों में कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध काम किया, जिसके कारण सरकार को चुनावों में मुंह की खानी पड़ी। शब्दों ही शब्दों में उन्होंने पूर्व में सीएम (CM) रह चुके स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कोसते हुए उन्होंने एनपीएस को लागू करने का जिमेदार ठहराया ।


यह भी पढ़ें:हिमाचल बीजेपी ने चलाया माइक्रो डोनेशन अभियान, नमो एप के माध्यम से मांगी डोनेशन

 

 

वहीं, उन्होंने विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री के वक्तव्य पर की अगर हेलीकाप्टर बेचने पड़े तो बेच देंगे, लेकिन कर्मचारियों के लिए एनपीएस लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि वे तब कहां थे, जब उनकी सरकार ने एनपीएस लागू की थी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि डा. राजन सुशांत तो पिछले 300 दिनों धरने पर हैं, लेकिन पक्ष व विपक्ष को कोई पूछे कि उन्होंने आज दिन तक इसपर क्या किया, वहीं इसके साथ साथ उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाते कहा कि मीडिया ने भी पिछले 300 दिनों से डा. राजन सुशांत की सुध नहीं ली । उन्होंने कहा कि मीडिया (Media) में तो केवल पेड न्यूज़ लगाता है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब से कांग्रेस तथा यूपी से भाजपा को उखाड़ फैंका तो ये सरकार कभी वापस नहीं कर सकती। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि अगर डॉ. राजन सुशांत चुनाव लड़ते हैं तो इसमें हर्ज ही क्या है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में डॉ. राजन सुशांत प्रदेश में सरकार बनाएंगे व एनपीएस का समाधान करेंगे।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

 

 

- Advertisement -

Tags: | himachal abhi abhi news | राजन सुशांत | latest himachal news in hindi | कांग्रेस | Himachal headlines in Hindi | कर्मचारी | today himachal news | हिमाचल | himachal news live | आरोप | current news of himachal pradesh | रिटायरमेंट | himachal news online | Himachal News | कर्मचारियों | दोनों पार्टियां | latest news | state news | बीजेपी | एनपीएस | Himachal Breaking News
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है