हिमाचल: प्रतिभा के अभिनंदन समारोह में शुक्ला भी शिमला में रहेंगे मौजूद

पांच को चौड़ा मैदान में होना है समारोह, सभी पार्टीजन से आने का आग्रह

हिमाचल: प्रतिभा के अभिनंदन समारोह में शुक्ला भी शिमला में रहेंगे मौजूद

- Advertisement -

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह (Himachal Congress President Pratibha Singh ) पांच मई को पदभार संभालेंगी। इस अवसर पर शिमला (Shimla) के चौड़ा मैदान में 5 मई को अभिनंदन समारोह (Abhinandan Samaroh) का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla), सहप्रभारी संजय दत्त, तजेंद्र पाल सिंह बिट्टू व गुरकीरत सिंह इस समारोह में विशेष तौर पर शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार समिति के अध्यक्ष विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्तचारों कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेन्द्र राणा, विनय कुमार व पवन काजल भी विशेष तौर पर इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहेंगे।


यह भी पढ़ें:चार को नहीं, अब पांच मई को प्रतिभा सिंह के साथ पदभार संभालेंगे सुखविंदर सिंह सुक्खू

कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि चौड़ा मैदान में होने वाली यह रैली प्रदेश में चुनाव का आगाज होगा। इसलिए इसमें सभी को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। यह समारोह वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) को याद करते हुए प्रतिभा सिंह के लिए पार्टी की एकता का एक संदेश भी होगा और वीरभद्र सिंह के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प दिवस भी होगा। किमटा ने सभी कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से इस समारोह में अपने सभी समर्थकों सहित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को आने को कहा है।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

- Advertisement -

Tags: | Abhinandan Samaroh | Rajeev Shukla | Present | Pratibha Singh | Virbhadra Singh | Shimla | Himachal News | latest news | himachal congress
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है