-
Advertisement
अर्की पहुंचे राजीव बिंदल और स्वास्थ्य मंत्री सहजल, बोले- अपना बूथ सबसे मजूबत
सोलन। हिमाचल (Himachal) में उपचुनाव (By Election) की घोषणा होते ही पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को अर्की बीजेपी (BJP) की विशेष बैठक सामुदायिक भवन में सम्पन हुई। अर्की उपचुनाव को लेकर हुई इस बैठक में बीजेपी के अर्की उपचुनाव प्रभारी व नाहन के विधायक डॉ राजीव बिंदल व सह प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सहजल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी बीजेपी और चुनाव में जीतेगी भीः धूमल
उपचुनाव प्रभारी डॉ बिंदल ने अर्की उपचुनाव हेतु सोलन और सिरमौर जिले से आए बूथ अध्यक्षों और बूथ पालकों सहित अन्य पदाधिकारियों की जिम्मेवारियां तय की। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपना-अपना मोर्चा संभाल लें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह चुनाव जीतने के लिए उनके पास भरपूर सामग्री है। राजीव बिंदल ने बूथ लेवल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर जनता के सामने जाएं।
डॉ बिंदल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज ही से बल्कि अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अर्की सीट से बीजेपी की जीत निश्चित है। वहीं, इस मौक पर सह प्रभारी डॉ सहजल ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने अपना बूथ सबसे मजबूत का नारा दिया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


