- Advertisement -
अरुणाचल के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन ( Avalanche) की चपेट में आकर हिमाचल के एक और जवान ने अपना बलिदान दिया है। शहीद राइफलमैन राकेश सिंह ( Martyr Rifleman Rakesh Singh) कांगड़ा जिला के बैजनाथ का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार बैजनाथ ( Baijnath) की कंदराल पंचायत के महेशगढ़ का रहने वाला राकेश (26) पुत्र जिगरी राम भी उस पेट्रोलिंग टीम में शामिल था जो बर्फीले तूफान की चपेट में आई थी। राकेश सिंह की शहादत की खबर मिलते ही उनके घर पर मातम पसर गया।राकेश कुमार करीब 7 साल पहले आर्मी में भर्ती हुआ था। राकेश के घरवालों को उसके शहीद होने की सूचना मिलने के बाद से घर व समूचे गांव में एक शोक की लहर दौड़ गई है।
राकेश सिंह बीते 4 माह पूर्व ही अपने गांव आया हुआ था। करीब सवा साल पहले इनकी शादी हुई थी, इनका एक 4 महीने का बेटा भी है। राकेश के पिता जिगरी राम भी सेना से सेवानिवृत्त है। पंचायत के उपप्रधान रविंद्र राव का कहना है कि राकेश लगभग 4 महीने पहले यह छुट्टी पर आया हुआ था तथा उसने प्रधान से उनके गांव को जाने वाली सड़क को पक्का बनाने के लिए कहा था। जिसके लिए उपप्रधान ने भी गांव की इस सड़क को पक्की करवाने के लिए मांग की थी। बैजनाथ के एक छोटे से गांव से संबंध रखने वाले राकेश सिंह की शहादत पर स्थानीय विधायक मुल्खराज प्रेमी व प्रशासन ने शोक व्यक्त किया है। राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने दोनों जवानों की शहादत पर शोक जताते हुए परिजनों को सांत्वना दी है।
अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन की चपेट में आने से हि०प्र० से राइफलमैन राकेश सिंह और अंकेश भारद्वाज जी के शहीद होने की खबर दुखद है।
हिमस्खलन के कारण शहीद हुए सभी जवानों को मैं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।
दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शहीद जवानों के परिजनों के साथ हैं। pic.twitter.com/FIOehGAKIK— Indu Goswami (@InduGoswamiBJP) February 9, 2022
अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान में हिमाचल को दो जवान शहीद हुए हैं इनमें एक बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के सेऊ गांव के अंकेश भारद्वाज हैं। सेना की पूर्वी कमान ने देर रात शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जानकारी दी। पूर्वी कमान ने लिखा- हवलदार जुगल किशोर, राइफलमैन अरुण कट्टल, राइफलमैन अक्षय पठानिया, राइफलमैन विशाल शर्मा, राइफलमैन राकेश सिंह, राइफलमैन अंकेश भारद्वाज और गनर गुरबाज सिंह के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि देती है।जवानों की मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। पीएम ने कहा- अरुणाचल प्रदेश में एवलॉन्च के कारण भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से दुखी हूं। हम अपने देश के लिए उनकी अनुकरणीय सेवा को कभी नहीं भूलेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी जवानों की शहादत पर गहरा दुख जताया। राष्ट्रपति ने कहा- अरुणाचल प्रदेश में हिमस्खलन के कारण सैनिकों की मौत शब्दों से परे एक त्रासदी है।
- Advertisement -