-
Advertisement
क्यों कटा होता है SIM कार्ड का एक कोना, यहां जानें कारण
आज के समय में मोबाइल हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। मोबाइल पर किसी से बात करने व इंटरनेट चलाने के लिए सिम कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है। सिम कार्ड की (Sim Card) मदद से ही हम घर बैठे कहीं पर भी बात कर सकते हैं। आज हम आपको सिम कार्ड से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में बताएंगे।
यह भी पढ़ें- एलोवेरा की खेती करेगी मालामाल, जानिए कैसे कमाएं लाखों रुपए
सिम कार्ड तो सभी ने देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि सिम कार्ड का एक कोना क्यों कटा हुआ होता है। बता दें कि जब मोबाइल फोन की शुरुआत हुई तब CDMA तकनीक के फोन बनते थे, जिसमें यही सीडीएमए सिम कार्ड्स इस्तेमाल होते थे। ये सीडीएमए सिम कार्ड सिर्फ कैरियर से लिंक होते थे, लेकिन बाद में जब GSM सिम कार्ड्स का इस्तेमाल होने लगा तो सिम का डिजाइन रेक्टेंगल आकार का हो गया। इस तकनीक के जरिए सिम लगाने की जरूरत महसूस होने लगी थी।
हालांकि, उस समय सिम कोने से कटे नहीं होते थे, जिस कारण फोन से सिम निकालने और लगाने में मुश्किल महसूस होने लगी। इसी के साथ-साथ लोगों ये समझने में परेशानी होने लगी कि सिम का सीधा और उल्टा भाग कौन सा है। ऐसे में तब नेटवर्क प्रोवाइडर ने सिम के लिए नया डिजाइन सोचा और सिम का एक कोना काट दिया। वहीं, मोबाइल में भी सिम स्लॉट (Sim Slot) वाले डिजाइन को भी बदला गया।
टेलीकॉम कंपनी की इस व्यवस्था के कारण लोगों को सिम ऑपरेट करने में आसानी होने लगी। इतना ही नहीं अब तो फोन में सिम कार्ड की ट्रे में भी सिम को सही साइड से लगाने के निशान बनाए जाते हैं ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

