-
Advertisement
युवाओं के लिए अच्छी खबर: CBI में 115 पर निकली भर्ती, जानें पूरी डिटेल
नई दिल्ली। बैंक में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। सिक्योरिटी ऑफिसर, रिस्क मैनेजर, फाइनेंशियल एनालिस्ट क्रेडिट ऑफिसर, इकोनॉमिस्ट, डाटा साइंटिस्ट, टेक्निकल ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, इनकम टैक्स ऑफिसर सहित अन्य पदों पर भर्तियां होनी है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 115 पदों पर नियुक्तियां करेगा। ऐसे में जो भी इच्छुक व योग्य इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू हो सकती है और 17 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: रोजगार चाहिए तो 24 को आएं आईटीआई शाहपुर, 300 युवाओं को मिलेगा मौका
बता दें कि इकोनॉमिस्ट के पदों के लिए उम्मीदवार को बैंकिंग/कॉमर्स/ पब्लिक पॉलिसी सहित अन्य विषयों में पीएचडी की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा वाणिज्यिक बैंक में न्यूनतम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। जबकि, इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को चार्टर्ड अकाउंट की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, योग्यता के साथ-साथ न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, डेटा साइंटिस्ट के पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से सांख्यिकी/इकोनॉमिक्स/गणित/फाइनेंस/इकोनोमेट्रिक्स/कंप्यूटर साइंस में पीजी डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावे अभ्यर्थी के पास 8 से 10 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं, फाइनेंशियल एनालिस्ट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को CA/ICWA या फाइनेंस में MBA होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित फील्ड में 3 साल का अनुभव होना चाहिए। वहीं विभिन्न पदों पर भर्ती से संबंधित ज्यादा योग्यता चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

