-
Advertisement
Exclusive: हिमाचल सदन दिल्ली से चलेगा RSS का ऑफिस ,देखें Video स्टोरी
नई दिल्ली। हिमाचल सदन दिल्ली पर आरएसएस (RSS) का कब्जा होने जा रहा है। बड़े साहब है ,कुछ भी कर सकते हैं,इसलिए ही कर दिया बड़ा काम। बात हो रही है (Himachal Chief Secretary) हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी (Ram Subhag Singh) राम सुभाग सिंह (आरएसएस) की। साहब अब दिल्ली में भी बैठेंगे,यानी वहां से भी अपना ऑफिस चलाएंगे। इसके लिए दिल्ली स्थित हिमाचल सदन (Himachal Sadan in Delhi) के दो कमरों की बलि दी गई है। यानी ग्राउंड फ्लोर पर बने दो कमरों को तोडकर चीफ सेक्रेटरी का ऑफिस सजने जा रहा है।
कमरा नंबर 103 व 105 अब सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की तरफ से किसी को ठहरने के लिए बुक नहीं किए जाएंगे। अगल-बगल वाले इन दोनों कमरों की बीच की दीवार तोड़ दी गई है। यहीं पर ये ऑफिस तैयार किया जा रहा है। इसका काम इन दिनों जोरो से चल रहा है। ये पहली मर्तबा ही हो रहा है कि दिल्ली में हिमाचल के चीफ सेक्रेटरी का ऑफिस (Office) बनने जा रहा है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि चीफ सेक्रेटरी के ऑफिस के लिए हिमाचल सदन में ही बने रेजिडेंट कमिश्नर के ऑफिस को भी इस्तेमाल में लाया जा सकता था। ये ऑफिस खाली ही रहता है,लेकिन आरएसएस के लिए नया ऑफिस दो कमरों को तोड़कर बनाया जा रहा है। अब देखना होगा कि आरएसएस माह में कितने दिन इस ऑफिस से कामकाज चलाते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


