-
Advertisement
हिमाचल: श्रीरेणुकाझील में बने सेल्फी प्वाइंट पर लिखे शब्द लोगों को नहीं आए रास, मचा बवाल
Last Updated on February 11, 2022 by Vishal Rana
नाहन। हिमाचल के सिरमौर (Sirmaur) जिला में प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक श्रीरेणुकाजी झील (Sri Renuka Lake) में लगाए गए सेल्फी प्वाइंट पर बवाल मचना शुरू हो गया है। श्रीरेणुका झील के पास ही विकास वोर्ड द्वारा लगाया गया सेल्फी प्वाइंट (Selfie Point) “आइ लव यू” रेणुका कुछ लोगों को पसंद नहीं आ रहा। सोशल मीडिया पर लोग तरह.तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि मां श्रीरेणुकाजी पवित्र धार्मिक स्थल और भगवान परशुराम की जन्मभूमि है। हर साल लाखों श्रद्धालु आस्था के चलते यहां पहुंचते हैं। ऐसे में धार्मिक स्थल का अधूरा नाम लोगों की आस्था से मजाक है। वहीं हिंदू जागरण मंच ने श्रीरेणुकाजी में लगाए गए बोर्ड की शब्दावली पर एतराज जताते हुए इसमें कुछ बदलाव की मांग की है।
यह भी पढ़ें: देश का पहला फास्टैग वाला ग्रीन टैक्स बैरियर शुरू, अब बिना रुके मनाली पहुंचेगे पर्यटक
मंच के प्रदेश सचिव मानव शर्मा ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि नाम के साथ श्री व जी शब्द का प्रयोग किया जाए। हिंदू जागरण मंच जिला युवा अध्यक्ष अरुण शर्मा ने कहा कि सौंदर्यीकरण करना अच्छी बात है पर उसके साथ हमें अपनी आस्था को भी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि पवित्र स्थल के नाम के साथ श्री व जी शब्द का प्रयोग किया जाए, अन्यथा हिंदू जागरण मंच (Hindu Jagran Manch) उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बता दें कि हाल ही में गुरु की नगरी पांवटा साहिब में भी सेल्फी प्वाइंट लगाया गया थाए जिसमें भी अधूरी शब्दावली का प्रयोग किया गया था। स्थानीय लोगों के एतराज के बाद इसे दुरुस्त कर दिया गया था।
प्रदेश की है सबसे बड़ी प्राकृतिक झील
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के सिरमौर मुख्यालय नाहन से करीब 40 किलोमीटर दूर यह झील पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बिंदु बनती है। समुद्रतल से लगभग 672 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील की परिधि 3214 मीटर है। प्रदेश में सबसे बड़ी प्राकृतिक झील होने का दर्जा प्राप्त है। ऐसी भी धारणा है कि श्रीरेणुकाजी झील भगवान परशुराम की माता श्रीरेणुकाजी देवी का अवतार है, जो ग्रंथों के मुताबिक ऋषि जमदग्नि की पत्नी है। इस झील महिला आकार में बनी हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page