-
Advertisement
एसबीआई ने छेड़ा पर्यावरण संरक्षण अभियान
Last Updated on September 29, 2022 by sintu kumar
ऊना जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव कोटला कलां में भारतीय स्टेट बैंक और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक के उच्चाधिकारियों के साथ-साथ वन विभाग के वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए इस अभियान का शुभारंभ किया। कोटला कलां में वन विभाग की भूमि पर करीब 1700 पौधे रोपे जा रहे हैं। जिनमें अधिकांश औषधीय पौधे हैं। इस परियोजना पर करीब 2 लाख 55 हजार रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।वन मंडल अधिकारी मृत्युंजय माधव ने बताया कि वन विभाग के सहयोग से विभिन्न संस्थाओं और विभागों द्वारा पौधारोपण अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधों का रोपण करना और साथ ही साथ उनका संरक्षण करना बेहद जरूरी है।