-
Advertisement

श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में कल से ‘नारी स्वास्थ्य सप्ताह’, महिलाओं को फ्री OPD; मिलेंगी विशेष छूट
कांगड़ा। हिमाचल का प्रतिष्ठित श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women Day) पर नारी स्वास्थ्य सप्ताह मनाने जा रहा है। इस स्वास्थ्य सप्ताह में कल यानी आठ मार्च से पूरे सात दिन अस्पताल में इलाज करवाने आने वाली महिला मरीजों को मुफ्त में ओपीडी (Free OPD) की सुविधा दी जाएगी। यही नहीं इस दौरान महिला मरीजों के सभी तरह की स्वास्थ्य जांच में 10 प्रतिशत और भर्ती होने पर अस्पताल बिलमें 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:छोटा चीरा, बिना खून बहाए, पेशाब नली के रास्ते गुर्दे की पथरी का सफल इलाज
यह जानकारी सोमवार को श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा की निदेशक कोमल शर्मा (Komal Sharma, director of Shree Balaji Hospital Kangra) ने दी। उन्होंने बताया कि कल यानी आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाएगा। श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा (Shree Balaji Hospital Kangra) में इलाज करवाने आने वाली महिला मरीजों को कल से सात दिन तक विशेष छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। अस्पताल में महिला मरीजों की ओपीडी मुफ्त में होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य जांच (Health Check up) में 10 प्रतिशत और भर्ती होने पर अस्पताल बिल में 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। श्रीमती कोमल शर्मा ने बताया कि इन सात दिनों में अस्पताल में जन्म लेने वाली कन्या को भी श्री बालाजी हॉस्पिटल की तरफ से स्नेह आशीष उपहार, देकर परिजनों का स्वागत किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में ब्रेन हैमरेज के मरीज को मिला नया जीवन, एक सप्ताह में भेजा घर
उन्होंने बताया कि श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा द्वारा चलाए जा रहे “डॉक्टर आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत भी महिला चिकित्सक लोगों को स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करेंगी। कोमल शर्मा ने बताया कि डॉक्टर आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कांगड़ा जिले के हर तहसील में श्री बालाजी हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक के नेतृत्व में विशेष स्वास्थ्य जागरूक शिवरों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में कार्यरत महिला कर्मचारियों का अनुपात 50 प्रतिशत से अधिक है, जिस पर हमे गर्व है की हम महिला को समानता का अधिकार देते हैं। इस अवसर पर श्री बालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा में कार्यरत डॉक्टर दिव्या वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर अमनप्रीत कौर, शिशुरोग विशेषज्ञ, डॉक्टर श्वेता सुभाष, अनेस्थेसिया विशेषज्ञ मौजूद रहीं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…