-
Advertisement
हवन-पूजन में आम के पत्ते किए जाते हैं इस्तेमाल, जानिए इसका महत्व
Last Updated on June 16, 2023 by sintu kumar
जैसा कि हम सब जानते हैं कि आम (Mango) को फलों का राजा माना जाता है। वहीं, घर में जब कोई भी हवन या पूजा हो तो आम के पत्ते और टहनी पूजा में काम आते हैं। आम के पत्तों (Mango Leaves) के बिना हवन अधूरा माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि पूजा व हवन में आम के पत्तों का क्या महत्व है।
यह भी पढ़ें:नवरात्र में घर लाएं ये चीजें, मां लक्ष्मी और सरस्वती की बरसेगी कृपा
बता दें कि आम के पत्तों को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, आम के पेड़ को मेष राशि का प्रतीक माना जाता है। इसी कारण आम के पेड़ सबसे मंगलकारी होते हैं। मान्यता है कि जिस घर के पास आम का पेड़ लगाया जाता है, वहां हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बरसती है। यही कारण है कि मांगलिक कार्यों में हमेशा आम के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रहे कि कोई भी कलश यात्रा भी आम के पत्तों के बिना पूरी नहीं होती है।
गौरतलब है कि घर में होने वाले प्रत्येक पूजन में मंत्रोच्चारण के दौरान आम के पत्तों से आचमन क्रिया की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से प्राणी में अलौकिक शक्तियों का प्रवाह बढ़ता है और ईश्वर को अपने अंदर साक्षात महसूस कर पाता है। इसके अलावा सभी प्रमुख त्योहारों और शुभ मौकों के दौरान घर के मेन गेट पर आम के पत्तों का तोरण द्वार बनाना एक परंपरा है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं और परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।